Breaking News

सामाजिक जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे जिम्मेदार, जनता देगी जवाब: जोशी

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने अल्मोड़ा-क्वारब सड़क को लेकर जिम्मेदार संस्थाओं पर जिम्मेदारी से मुंह मोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग, प्रशासन सरकार और केन्द्रीय राज्यमंत्री तक पहाड़ और मैदान की इस लाइफ लाइन पर आई भूस्खलन की समस्या को दूर नहीं कर पाये हैं।

यहां जारी बयान में जोशी ने कहा कि कहने को प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। केन्द्रीय राज्यमंत्री भी इस क्षेत्र के सांसद हैं और उनके पास भी एनएच विकास का जिम्मा है लेकिन जिस तरीके से सड़क को बदहाल स्थिति में नियति के भरोसे छोड़ दिया गया है उससे साफ है कि इस डबल इंजन ने सड़क जैसी महत्वपूर्ण सुविधा के प्रति जवाबदेही से अपना मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग के चलते समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। जिसका नुकसान आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। लेकिन सरकार पहले चुनावों में व्यस्त रही और प्रशासन मार्ग को रात में बंद घोषित कर अपनी जिम्मेदारी से इतिश्री कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह का रवैया शासन-प्रशाासन और जन प्रतिनिधियों ने दिखाया है, उससे साफ है कि जनता को अपने हाल पर जीने को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदहाली का जितना बड़ा कारण प्राकृतिक लैंडस्लाइड है उतनी ही जिम्मेदारी विभागीय संस्थाओं की भी है। उन्होंने कहा कि जनता इस बेरुखी से आक्रोशित है और इसका जवाब इस सरकार को जरूर देगी।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …