Breaking News
Death
Death, प्रतीकात्मक फोटो

अल्मोड़ा में ततैयों के काटने से महिला की मौत, ग्रामीणों में मची दहशत

अल्मोड़ा। ततैयों के झुंड ने एक 34 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन महिला को अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नगर से लगे चितई पंत गांव निवासी दीपा देवी (34) पत्नी प्रमोद कुमार गत शनिवार शाम अपने घर से पास खेतों में घास काटने गई थी। इसी दौरान ततैयों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने महिला को बेस अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रात करीब 10:30 बजे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।

सूचना के बाद वन विभाग की टीम रविवार सुबह बेस अस्पताल पहुंची। वन दारोगा इंद्रा मर्तोलिया ने बताया कि ततैयों ने महिला के सिर, गले, चेहरे व पैर में बुरी तरह काट हुआ था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। चौकी प्रभारी बेस सुनील सिंह ने बताया रविवार को पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और गांव में दहशत का माहौल भी है।

सामाजिक कार्यकर्ता राजू कांडपाल ने वन विभाग से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग से ततैयों के हमले से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।

Check Also

नगि सभागार में हुई रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, अनदेखी पर प्रदेश कार्यकारणी के खिलाफ पास किया निंदा प्रस्ताव

अल्मोड़ा: नगर निगम सभागार में रविवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की आकस्मिक बैठक हुई। शाम 4 …