Breaking News

विधायक के ऑडियो प्रकरण पर सियासत तेज, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन… उठाई ये मांग

अल्मोड़ा। सल्ट विधायक महेश जीना के कथित ऑडियो पर अब सियासत तेज हो गई है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में एसडीएम व थानाध्यक्ष के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिवस सल्ट विधायक महेश जीना का शंभू लखेड़ा नाम के एक व्यक्ति के साथ बातचीत का आपत्तिजनक आडियो वायरल हुआ था। जिसमें विधायक गालीगलौच करते सुनाई दे रहे थें। मौका मिलते ही अब स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे को लपक लिया। शनिवार को पूर्व जिपं सदस्य कांग्रेस नेता नारायण सिंह रावत और उत्तराखंड सरपंच संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनानंद शर्मा ने एसडीएम संजय कुमार और थानाध्यक्ष सल्ट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वायरल आडियो से पूरा सल्ट शर्मसार और भयभीत है। स्थानीय जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। विधायक की अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी विधायक पर लोगों को धमकाने के आरोप लगते रहे हैं। इसके बाद भी विधायक पर कार्रवाई नहीं होना संदेह पैदा कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल से विशेषाधिकार का प्रयोग कर विधायक व डीजीपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …