Breaking News

एमकेएससी में वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, डीएफओ प्रदीप कुमार के निर्देशन में हुआ कार्यक्रम

अल्मोड़ा। मानसखंड विज्ञान केंद्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सोयम वन प्रभाग के पहली पंक्ति के कर्मचारियों के क्षमता विकास पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया।

डीएफओ, सिविल सोयम वन प्रभाग, प्रदीप कुमार धौलाखंडी के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी ललित कुमार, केंद्र के प्रभारी नवीन जोशी, वन रक्षक भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल अतुल द्वारा फील्ड अधिकारियों व कर्मचारियों को एम-स्ट्राइप्स पैट्रोलिंग ऐप, वन्यजीव गणना के लिए प्रयुक्त विधियां, कैमरा ट्रैप संचालन, ड्रोन ट्रेनिंग, जीपीएस हैंडलिंग, फील्ड अभ्यास आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यशाला में वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल, नवीन कुमार, दीपक कुमार पंत, किशोर कुमार गोस्वामी, हरीश चन्द्र सती के साथ ही अन्य अधीनस्थ फील्ड कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …