Breaking News
Oplus_0

VPKAS के श्रमिकों की बड़ी चेतावनी, कहा- मांग पूरी नहीं हुई तो उठाएंगे आत्मघाती कदम

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग में धरने पर बैठे दैनिक श्रमिकों का आक्रोश लगातार बढ़ते जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आत्मघाती कदम उठाने जैसे बड़ी चेतावनी दी है।

गुरुवार को भी करीब 200 दैनिक श्रमिक अपनी मांगों को लेकर धरने पर अड़े रहे।धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि समन्वयक द्वारा श्रमिकों के साथ अच्छा व्यवहार नही किया जाता है। जिसको लेकर श्रमिको में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले 20 से 30 सालों से कई श्रमिक हवालबाग प्रक्षेत्र में काम कर रहे हैं। परिवार के भरण पोषण के लिए इस उम्र में नौकरी के लिए कहां जाएंगे यह सोचने का विषय है लेकिन विभाग उनकी समस्याओं की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।

श्रमिकों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर पूरी नहीं हुई तो वह धरनास्थल पर ही आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होंगे और यही पर अपने प्राण त्याग देंगे। श्रमिकों ने समन्वयक को हटाने, सर्विस ब्रेक नहीं दिए जाने, मजदूरी का भुगतान माह के सात तारीख तक किए जाने सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही की मांग की है।

यहां श्रमिक संगठन अध्यक्ष दीप सागर सती, उपाध्यक्ष विमला देवी, सचिव किशोर साह, प्रकाश चंद्र, कृष्ण सिंह, तुलसी पांडे, मुन्नी देवी, कुंदन सिंह, मनोज पवार, कमलेश, देवकीनंदन जोशी, नीरज, मनोज मेहता सहित अन्य कई श्रमिक मौजूद रहें।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …