अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र नैलवाल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पार्टी संगठन को ग्राम स्तर से केंद्र तक और अधिक मजबूत बनाया जा सके। यह जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। इसलिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। समर्पित कार्यकर्ताओं का पार्टी हमेशा से सम्मान करती आई है।
उपाध्यक्ष पूरन चंद्र नैलवाल ने द्वाराहाट पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यह पहचान बनी रहे इसकी जिम्मेदारी ग्राम स्तर से केंद्र तक जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की है। नैलवाल ने कहा सीएम धामी प्रदेश को विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के विकास को गति मिल सके। इसके लिए बीते दिनों प्रदेश को दो हजार करोड़ का पैकेज केंद्र से मिला है।
नैलवाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना में उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार को भागीदारी है। हमारे जवान देश की सेवा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। यह उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों में कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में नैलवाल का जाेरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा, भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी आर्या, विनोद भट्ट, धीरेंद्र मठपाल, महेश कैड़ा, केवल सती, युगल किशोर आर्या, संजू मठपाल, हेम जोशी, वीरेंद्र नेगी, मनोहर आर्या, नरेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, मोहन जोशी, रॉबिन नैलवाल, आचार्य मनोज नैलवाल, सुरेश नैलवाल समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News