Breaking News
Oplus_131072

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट, एक बच्चे सहित 6 लोग थे सवार

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह हेलिकाॅप्टर आर्यन कंपनी का था।

रविवार सुबह लगभग 5:20 बजे आर्यन एवियेशन का एक हेलीकाप्टर VTBKA/BELL 407 जो कि, केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था, जिसके किसी कारणवश गौरीकुण्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।

हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। प्राप्त सूचना के अनुसार हेलीकाप्टर में पायलेट सहित कुल 6 यात्री सवार थे (05 व्यस्क तथा 01 बच्चा) हेलीकाप्टर में उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र एवं गुजरात राज्य के यात्री बताये गये है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा, रुद्रप्रयाग राहुल चौबे ने बताया कि सुबह एक हेली मिसिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही इसकी जांच एवं खोजबीन की गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को वापस गुप्तकाशी बेस पर ला रहा था, घाटी में अचानक मौसम खराब हो गया। पायलट ने हेली को घाटी से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान हेली क्रैश हो गया। हेली में पायलट के अलावा पांच यात्री एवं एक 22 माह का बच्चा भी सवार था।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज एवं रेस्क्यू कार्य में जुटे हुए हैं, पूरे मामले में जल्द अपडेट दिया जाएगा।

Check Also

Big news

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई विभागीय समीक्षा बैठक, TET की अनिवार्यता, प्रमोशन समेत कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

-मंत्री बोले, सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान -कहा, विभागीय अधिकारी शिक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *