Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: सरयू नदी में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क। गुरुवार को सरयू नदी में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह शव को नदी से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त फटगली, बागेश्वर निवासी 62 वर्षीय बसंती देवी के रूप की। पंचायतनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मृतका के बेटे संतोष ने पुलिस को बताया कि उनकी माता गुरुवार यानि आज सुबह घर से अचानक गायब हो गई थी। उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद उन्हें सरयू में एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने बताया की उनकी मां कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रही थी।

 

कोतवाली बागेश्वर के प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि महिला प्रथम दृष्टया महिला द्वारा सरयू नदी में कूदकर कर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। शव का का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *