Breaking News
Breaking news
Breaking news

अल्मोड़ा में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, उच्च शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश घोषित

अल्मोड़ा: जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 3 सितंबर यानि गुरुवार को जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

 

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र 3 सितंबर को बंद रहेंगे। इसके अलावा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं उसके अधीन सभी महाविद्यालय, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान और आईटीआई में भी अवकाश रहेगा।

 

24 घंटे में कई क्षेत्रों में हुई भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अल्मोड़ा में 43 मिमी, रानीखेत में 41 मिमी, चौखुटिया में 15 मिमी, द्वाराहाट में 24 मिमी, शीतलाखेत में 56 मिमी, भैसियाछाना में 31 मिमी और जागेश्वर में 41 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। हालांकि, पिछले दो दिन के मुकाबले बुधवार को कम और रूक रूक कर बारिश हो रही है।

 

15 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद

जिले में लगातार हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश और भूस्खलन के चलते 15 ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों को खोलने और यातायात सुचारू करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

यहां देखे आदेश-

 

Check Also

Big breaking: भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित, यहां देखे आदेश

देहरादून: वर्तमान मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए 1 सितंबर को जिले के समस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *