अल्मोड़ा: मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 अगस्त यानी आज एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अल्मोड़ा समेत कई जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश का दौर होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते भूस्खलन, तेज बाढ़, बोल्डर गिरने और सड़क मार्ग बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
India Bharat News Latest Online Breaking News
