Breaking News
Oplus_131072

Big breaking: भारी बारिश के बीच अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, मकान में घुसा मलबा, 3 लोग दबे, एक की मौत की सूचना

अल्मोड़ा: जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सोमेश्वर तहसील (हवालबाग ब्लॉक) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। वडयूड़ा गांव में देर रात भारी बारिश के चलते एक मकान में मलबा घुस गया। मकान की दीवार टूटने और मलबे में परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि मलबे में दबने वालों में एक मां, उनका बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, फायर, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची।

 

हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की सूचना सामने आ रही है। जिसे मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से हादसे में किसी व्यक्ति मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मलबे में दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लगातार बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।

 

गौरतलब है कि जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में सड़कें प्रभावित होने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन और आपदा राहत टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

Check Also

news logo

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिए पिछले 3 वर्षों में कैम्पा के तहत मिली 945.69 करोड़ की वित्तीय मदद

-केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री ने सीएम को प्रेषित पत्र में दी जानकारी -वर्ष 2026-27 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *