नई दिल्ली: बीते शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसने देश की राजनीतिक हलचल को पूरी तरह गर्म करके रख दिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने करीब 3 हजार लोगों को हिरासत में लिया था। जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया है। हालांकि, सीजेपी के तीन नेता अब भी हिरासत में हैं।
सीजेपी और छात्र-युवा संगठनों द्वारा एसआईआर (SIR) व्यवस्था को बंद करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान राजधानी दिल्ली में काफी हलचल रही।
वहीं, सीजेपी ने ऐलान किया है कि वो सीसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा जब तक नहीं हो जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सीजेपी ने राष्ट्रीय संगठन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंप दिया है। शिंदे ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा करते हुए रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है। ‘चलो जंतर-मंतर’ के नारे के साथ लोगों से प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया गया है।
इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर, इंडिया गेट और संसद मार्ग समेत अन्य प्रमुख जगहों पर सुरक्षा बढ़ी दी है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है।
राजधानी दिल्ली में सीजेपी के प्रोटेस्ट के चलते आज भी कई जगहों पर दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा कुछ मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News
