इंडिया भारत न्यूज डेस्क: नाइजीरिया में एक सैन्य विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 25 यात्रियों और सात क्रू सदस्यों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस बात की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में मारे गए वायु सेना के कर्मियों के लिए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
रिपोर्ट्स में कहा कि राष्ट्रपति और वायु सेना के मुताबिक, यह यात्री विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन सिटी से आर्थिक केंद्र लागोस की ओर सामान्य मिशन पर जा रहा था। इसी समय ओन्डो राज्य के इगबोकोडा में यह क्रैश हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिनुबू के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ने 25 यात्रियों और सात चालक दल के सदस्यों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने पहले एक्स पर कहा कि विमान एक नौसैनिक बेस के पास क्रैश हो गया। केयामो और टिनुबू ने इसे एटीआर-42 बताया। यह एक ट्विन-इंजन टर्बो प्रॉप विमान है, जिसमें 30 से 50 यात्रियों को ले जाया जा सकता था।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया कि नदी के पास भीड़ जुटी हुई है। वहीं, रेस्क्यू टीम नाव से इलाके की जांच कर रही थी। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए क्रैश के कारणों की पूरी तरह से जांच तुरंत शुरू करने का आदेश नाइजेरियाई एयर फोर्स को दिया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News