Breaking News

बरसाती नाले के तेज बहाव में बही स्कूटी, अल्मोड़ा के 19 वर्षीय युवक की मौत

 

पिथौरागढ़: वरड बैंड–बेरीनाग मार्ग पर बरसाती नाले के तेज बहाव में स्कूटी समेत दो युवक बह गए। हादसे में एक युवक सुरक्षित बच गया जबकि दूसरा नाले में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाकर लापता चले रहे युवक का शव बरामद किया है। मृतक अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना 11 अक्टूबर को थल क्षेत्र में हुई। अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर थाना क्षेत्र के तिलोरा गांव निवासी हिमांशु नयाल स्कूटी चला रहे थे। उनके साथ नैनोली निवासी गौरव कुमार भी सवार था।

वरड बैंड-बेरीनाग मार्ग पर बरसाती नाले को पार करते समय स्कूटी तेज बहाव की चपेट में आ गई और दोनों युवक बह गए। हादसे में गौरव कुमार सुरक्षित बच गया, जबकि हिमांशु नयाल लापता हो गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ को बुलाकर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान घटनास्थल के पास बरसाती नाले में पत्थरों के बीच क्षतिग्रस्त स्कूटी बरामद हुई।

 

बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाश जारी रखी। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने हिमांशु नयाल को बरामद कर लिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने सहित अन्य वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

CJP Protest 2.0: जंतर-मंतर पर पहुंचने लगे प्रदर्शनकारी, अब तक कई कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में, दीपके बोले- ‘मोदी ने हार मान ली।’

  नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *