Breaking News
Oplus_131072

विक्टोरिया प्रीमियर लीग में तीन टीमों ने दर्ज की जीत, कमल और नीरज बने मैन ऑफ द मैच

-मुख्य अतिथि कमलेश कनवाल ने की युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

 

अल्मोड़ा: विक्टोरिया प्रीमियर लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इनमें यश सनशाइन वॉरियर, नितिन कम्युनिकेशन स्ट्राइकर और रॉयल क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की। नितिन कम्युनिकेशन की ओर से कमल भट्ट ने 86 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रॉयल क्रिकेट क्लब के नीरज बिष्ट ने चार विकेट झटके। दोनों खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

पहला मुकाबला विक्टोरिया और यश सनशाइन वॉरियर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्टोरिया की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बनाए। टीम की ओर से अमन बिष्ट ने 20 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सनशाइन वॉरियर की टीम ने 12.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से कुंदन ने 32 गेंदों में 62 रन बनाए।

 

इस मुकाबले में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन सिखाता है और मानसिक, शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रखता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने जीवन मे खेलों को अपनाने की अपील की।

दूसरा मुकाबला नितिन कम्युनिकेशन स्ट्राइकर और शिव शक्ति के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नितिन कम्युनिकेशन ने 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए। टीम की ओर से कमल भट्ट ने 39 गेंदों में 86 रन की शानदार पारी खेली। शिव शक्ति की ओर से गोविंद बिष्ट और भारत अधिकारी ने चार-चार विकेट लिए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम 14.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 90 रन ही बना सकी। कमल भट्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

तीसरा मुकाबला अल्मोड़ा सर्विसेज और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा सर्विसेज ने 15 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से गजेंद्र बिष्ट ने 13 गेंदों में सर्वाधिक 23 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज बिष्ट ने तीन ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। नीरज बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में खत्याड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी देवेंद्र सिंह कनवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

Check Also

Pc tiwari uppa

महिला पत्रकारों से पुलिस हिंसा लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा: पीसी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक एवं अखिल भारतीय श्रमजीवी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *