Breaking News
Weather alert
Weather alert

Weather Alert: उत्तराखंड के 5 पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाने की आशंका भी जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। विभाग ने 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना जताई है, जिससे पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है।

 

वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। सुबह और शाम के समय कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है, ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

मौसम विभाग ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। बर्फबारी की संभावना वाले इलाकों में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और गर्म कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ और सुहावना रहने का अनुमान है।

 

Check Also

उत्तराखण्ड के हाल- 26 साल: कांग्रेस और भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक प्रतिबद्धताओं के चलते उत्तराखण्ड राज्य की मूल अवधारणा के साथ किया खिलवाड़

जनसंवाद में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, पर्यावरण और राजनीतिक विकल्प पर चर्चा; साझा संघर्ष तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *