Breaking News

Russia-ukraine crisis: यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, इस राज्य का रहने वाला है मृतक

डेस्क। रूस-यूक्रेन संकट से पूरी दुनिया में अफरा तफरी का माहौल है। इसी बीच भारत के लिए एक बुरी खबर है। रूस यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि खारकीव में रूसी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि, वह मृत छात्र के परिवार से संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव में जिस छात्र की जान गई है, उसका नाम नवीन शेखरप्पा था। वह कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था और फिलहाल यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा था। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है।

Check Also

अल्मोड़ा वडयूड़ा हादसा: मलबे में दफन हो गईं तीन जिंदगियां, मां-बेटी और बेटे की दर्दनाक मौत… एक ने भागकर बचाई जान

अल्मोड़ा: सोमेश्वर तहसील के वडयूड़ा गांव में बीती रात आई आपदा ने एक परिवार की …