Breaking News
breaking
breaking

Breaking: अल्मोड़ा के रेस्टोरेंट मालिक की हत्या, जंगल में मिला शव

डेस्क। अल्मोड़ा के एक रेस्टोरेंट मालिक की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक का लहूलुहान हालत में जंगल में शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना विकास खंड के ग्राम काचुला, धौलछीना निवासी 34 वर्षीय देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट खुद की एक इनोवा कार है। जिसे वह टैक्सी के रूप में संचालित करता है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र एक बुकिंग में नैनीताल गया था। लेकिन आज सुबह खटीमा के चकरपुर से बनबसा के जंगल में हाईवे के पास कुछ दूरी में जंगल में उसका शव पड़ा मिला।

शव पड़े होने की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। मृतक नैनीताल से चकरपुर कैसे पहुंचा फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

लहुलूहान हालत में पड़ा मिला शव
देवेंद्र का शव हाईवे से नीचे जंगल में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके शव से करीब 10 मीटर इधर उधर खून फैला हुआ था। साथ ही उसके सिर पर गहरे घाव के निशान है।

धौलछीना में है रेस्टारेंट
मृतक देवेंद्र सिंह का कलोन, धौलछीना में रेस्टारेंट चलाता था। जबकि उसके दो भाईयों का रिसोर्ट है। मृतक के दो बच्चे है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, बोले- 2027 में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे …