डेस्क। बीए की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता को चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक छात्रा के एक रिश्तेदार संजय निवासी अंबेहटा चांद, थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का उनके यहां आना-जाना है। आरोप है कि 10 मई 2021 को संजय छात्रा के घर आया। उस दिन छात्रा के घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि संजय ने चाकू दिखाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित 10 फरवरी 2022 को छात्रा के कालेज में पहुंचा और साथ चलने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने मना किया तो उसने उसे बदनाम करने की धमकी दी।इसके बाद आरोपित उसे अपनी रिश्तेदारी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन छात्रा को उसके गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपित संजय पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News