Breaking News

उत्तराखण्ड-(बड़ी खबर): AAP को एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

डेस्क। उत्तराखंड राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल के बाद आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने अपने पद से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली ने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी की कार्यप्रणाली से खुद को असहज महसूस कर रहे है और इसी कारण वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे है।

सूत्रों के मुताबिक कोठियाल के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक वाली भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते है।

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …