Breaking News

उत्तराखंड: यहां बीच रोड में हुई लड़कियों की फाइटिंग, वीडियो वायरल

डेस्क। लड़कों के दो गुटों को भिड़ते हुए आपने अकसर देखा होगा लेकिन नैनीताल जिले के हल्द्वानी से लड़कियों के दो गुटों के भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जहां भरी दोपहरी में लड़कियों के दो गुट न सिर्फ लड़ रहे है बल्कि एक दूसरे पर लांठी डंडे भी बरसा रहे है।

जानकारी के मुताबिक लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे। यहां लड़कियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

इसी बीच चर्चा है कि कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। गनीमत रही कि इस मारपीट कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गये।

मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों के दो गुटों का बीच सड़क में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है तो वही लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …