Breaking News
Oplus_131072

Road Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

रामनगर (नैनीताल): रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप हुए शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार गैबुआ निवासी 30 वर्षीय कमलेश आर्य शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से बैलपड़ाव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में लिफ्ट मांगने पर उन्होंने कमोला निवासी बसंती थापा को अपनी बाइक पर बैठा लिया, जो छोई स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान गैबुआ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. हर्ष ने बताया कि कमलेश आर्य की मौत हो चुकी है जबकि महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

 

वहीं गंभीर रूप से घायल बसंती थापा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है।

Check Also

मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को अल्मोड़ा में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय अनुभवों और व्यावहारिक सुझावों पर हुआ मंथन

अल्मोड़ा: पर्वतीय जिलों समेत अल्मोड़ा में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *