Breaking News
Oplus_131072

Almora: स्थानांतरण पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार को दी भावभीनी विदाई, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिला सूचना कार्यालय में नियुक्त अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुंदर कुमार के पिथौरागढ़ स्थानांतरण के अवसर पर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

जिला सूचना अधिकारी सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगात्मक व्यवहार, कार्यकुशलता एवं सकारात्मक कार्यशैली ने कार्यालय की कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन कार्यस्थल पर भी इसी प्रतिबद्धता के साथ उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगे।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त सूचना अधिकारी सुंदर कुमार ने अपने कार्यकाल से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि यहां कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी और यादगार रहा। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने भी सुंदर कुमार के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए तथा उनके सरल, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यक्तित्व की सराहना करते हुए आगे उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *