Breaking News
Weather alert
Weather alert

भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी

बागेश्वर: मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून और मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार एक जुलाई को जनपद में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

 

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय (सरकारी), अर्द्धशासकीय, मान्यता प्राप्त निजी (प्राइवेट) विद्यालय (कक्षा एक से लेकर 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को पूरी तरह बंद रहेंगे।

यहां देखे आदेश

 

Check Also

Breaking news

School closed: उत्तराखंड के इन 2 जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, छुट्टी का आदेश जारी

पौड़ी/नैनीताल: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज होते ही आफत की बारिश शुरू हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *