Breaking News

ब्रेकिंगः चेकिंग के दौरान पुलिस को 3 स्नूकर केंद्रों में मिली अनियमितता, पुलिस एक्ट के तहत किया चालान

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: युवाओं में बढ़ती नशे की लत की रोकथाम के लिए पिथौरागढ़ पुलिस का स्नूकर/पूल केंद्रों में चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग के दौरान अनियमितता मिलने पर पुलिस ने 3 स्नूकर/पूल संचालकों का चालान किया है। साथ ही तीनों संचालकों को भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं करने की हिदायत दी है।

दरअसल, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह’ के आदेशानुसार सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में संचालित होने वाले स्नूकर/पूल केंद्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते रविवार को अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनियमितता मिलने पर तीन स्नूकर/पूल केंद्रों के संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गई।

Check Also

रणभूमि में तीन युद्ध लड़े, राजनीति में भ्रष्टाचार से लड़े… जानिए बी.सी. खंडूड़ी की प्रेरक जीवन गाथा

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मेजर जनरल (रि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी, एवीएसएम का जीवन भारतीय सैनिक …