Breaking News

कांग्रेसजनों ने निकाली ‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’

अल्मोड़ा। नगर में आज कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जनरल शहीद बीसी पार्क से ढूंगाधारा, मकेड़ी होते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंची। जहां स्व. राम सिंह धौनी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी गणेश दत्त जोशी के आश्रितों समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, सेवादल ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, हिमांशु मेहता, बी.के. भट्ट, गोविन्द सिंह मेहरा, पीताम्बर भट्ट, शरद साह, घनश्याम गुरुरानी, भगवान दुर्गापाल, सुरेश चन्द्र परदेशी, मनोज सनवाल, भुवन चन्द्र जोशी, मदन कुंजवाल, बिंदु रौतेला, दीपा साह आदि शामिल रहे।

 

Check Also

Weather alert

Weather update:: उत्तराखंड के इन पांच जिलों में 23 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, सचिव ने की सभी जिलों की तैयारियों की समीक्षा

-मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपदों के साथ बैठक -मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा …