Breaking News

उत्तराखंड-(बिग ब्रेकिंग): सरकार का बड़ा कदम… Uksssc के सचिव पद से हटाए गए संतोष बडोनी

देहरादून। उत्तराखंड शासन से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच के बीच सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी को उनके पद से अवमुक्त कर दिया है। सुरेंद्र सिंह रावत को के यूकेएसएसएसी के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शासन की तरफ से इस पर सचिव शैलेश बगोली ने आदेश जारी किए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में ग्रेजुएशन स्तर की प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से ही आयोग विवादों में आ गया था।

इससे पहले आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार हो रही बयानबाजी की वजह से आहत होकर नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कुछ सफेदपोश लोगों का भी जिक्र किया जो इस धांधली में शामिल हैं।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …