Breaking News
Uksssc
Uksssc

Uksssc पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, चर्चाओं में आए इस नेता को किया गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह नाम के शख्स को आखिरकार हिमाचल के आरा कोर्ट बॉर्डर से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद देहरादून से एसटीएफ टीम मौके रवाना हो चुकी है।

बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जांच पड़ताल के दौरान सबसे अधिक चर्चाओं में हाकम सिंह नाम का व्यक्ति आया था। जिसके खिलाफ सोशल मीडिया में पेपर लीक के मुख्य आरोपी के रूप में ना सिर्फ प्रचार.प्रसार किया गया बल्कि, एसटीएफ को भी जानकारी दी गई। हालांकि, पुख्ता सबूत ना मिलने के कारण एसटीएफ अभी तक उससे पूछताछ नहीं कर सकी थी लेकिन कुछ सुराग मिलने के उपरांत अब उसको डिटेन कर पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है।

Check Also

Hylo Open 2026: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दूसरी बार हायलो ओपन जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जर्मनी में आयोजित हायलो ओपन बैडमिंटन …