Breaking News
Featured Video Play Icon

अल्मोड़ा: देशभक्ति के जोश से भर देगी आपको GGIC द्वाराहाट की प्रधानाचार्य तनुजा जोशी की यह कविता, खूब सराहा रहे लोग

अल्मोड़ा। 15 अगस्त को हर साल देश आजादी का जश्न मनाता है। लेकिन, इस स्वतंत्रता दिवस काफी खास है। क्योंकि, देश इस बार आजादी का अमृत महोत्वस मना रहा है। साथ ही जगह-जगह केंद्र सरकार की मुहिम ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की गूंज सुनाई देने लगी है।

स्वाधीनता दिवस के इस खास मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने एक कविता ‘हर घर तिरंगा‘ लिखी है। देशभक्ति के जोश से लबरेज व आजादी के रंगों से सराबोर इस कविता को लोग खूब सराहा रहे है।

तनुजा जोशी भौतिक विज्ञान की शिक्षिका रही है। बावजूद इसके उन्हें कला संगीत से बेहद लगाव है। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को कुछ खास रूप में पेश करने के उद्देश्य से उन्होंने यह कविता रची है।


‘हर घर तिरंगा’…

भारत माता के बन्दों ने एक अभियान चलाया है,

आन बान शान तिरंगे को हर घर में फहराया है.

जब जब संकट छाया तिरंगा गरजाया है हाथों में,
जब जब देश गर्व हुआ तिरंगा सज आया है माथों में.

 

तीन रंगों से रंगा तिरंगा दिल में उमंग जगाये है,
आजादी के मस्ताने केसरिया में रंग जमाये हैं.

हरा रंग हर जख्म को भर आँचल में लाता हरियाली,
अमन चैन की छेड़ सरगम श्वेत रंग बजाता ताली.

 

प्रगति चक्र बढ़ चलेगा जब उद्यमी होगा भारतवासी,
अज्ञान का तम भगा ज्ञान की फैलेगी पूरनमासी.

आज हमने अपने तन मन में तिरंगे को रंगाया है,
सारे जहाँ से अच्छा अपना भारत वर्ष बतलाया है.

 

पूरे विश्व को बतलाएंगे चाँद पर लहरा तिरंगा,
नफ़रत का पर्दा हटा प्रेम की बहायें पावन गंगा.

राष्ट्र पताका तिरंगे का कभी न होने दें अपमान,
हिमालय से ऊँचा कर कहें ‘तिरंगा मेरा अभिमान’.


सदियों से जब भी हमने तिरंगे के गान गुंजाये हैं,
पत्थर दिलों में भी राष्ट्रप्रेम के ज्वार उफ़नाये हैं.

निज स्वार्थ परे मर मिट कर जिनका लहू बचाता वतन,
बलिदानी को देने मान यह लिपट बन जाता कफन.

 

हमने अपनी आजादी को अमृत पान करवाना है,
बन्दे मातरम जयघोष से सारा जहाँ गुंजाना है.

प्रोफ़ाइल में सबके तिरंगे ने क्या जलवा ढाया है,
आन बान शान तिरंगे को हर घर में लहराया है.

Check Also

Monsoon Marathon:: अल्मोड़ा में 28 को होगी ‘मानूसन मैराथन’, अल्मोड़ा समेत कई जिलों के धावक लेंगे हिस्सा, प्राइज मनी समेत जानें पूरी डिटेल्स

अल्मोड़ा: श्री यूथ क्लब धारानौला की ओर से सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार ‘मानूसन …