इंडिया भारत न्यूज डेस्कः एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक नाबालिग को होटल में ही छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई है।
मामला उत्तराखंड के मसूरी का है। पीड़िता की मां ने मसूरी कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा कि नानू उर्फ आदित्य (19 वर्ष) उसकी 16 साल की बेटी को बहला फुसलाकर देहरादून से मसूरी ले गया। जहां उसने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके बाद आरोपी पीड़िता को होटल में छोड़कर वहां से फरार हो गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व पाॅक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी मसूरी के ही एक होटल में काम करता था।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News