Breaking News

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव अल्मोड़ाः दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी, प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज, जाने अब तक का अपडेट

अल्मोड़ाः राजकीय शिक्षक संघ की जनपद इकाई के लिए शुक्रवार यानि आज हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव में कुल 1423 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 6 बजे तक दो राउंड की गिनती पूरी
हो गई है।

आज सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चुनाव हुए। कुल आठ राउंड में काउंटिंग होनी है। चुनाव के परिणाम देर शाम तक आएंगे। दूसरे राउंड की गिनती पूरी होने तक अध्यक्ष पद पर भारतेंदु जोशी आगे चल रहे है। भारतेंदु को 259 व उनके प्रतिद्वंदी हीरा बोरा को 139 मत मिले है।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर डा. दिनेश चंद्र पंत 187 वोट पाकर सबसे आगे चल रहे है। वही, जगदीश पांडे को 123 तथा बिशन सिंह अधिकारी को 86 मत प्राप्त हुए है।

जिला मंत्री पद पर भूपाल सिंह चिलवाल लगातार बढ़त बनाए हुए है। चिलवाल को 222 तथा उनके प्रतिद्वंदी कुलदीप कुमार जोशी को 176 मत मिले है।

महिला उपाध्यक्ष में मीनाक्षी जोशी को 249 तथा तनुजा उप्रेती को 138 मत प्राप्त हुए है। इसके अलावा संयुक्त मंत्री व संगठन मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। संयुक्त मंत्री में कैलाश सिंह रावत को 221 तथा प्रवेश चंद्र जोशी को 172 मत मिले है। वही, संगठन मंत्री में प्रकाश चंद्र भट्ट को 205 तथा मदन सिंह भंडारी को 184 मत प्राप्त हुए है।

अपडेट खबर के लिए इंडिया भारत न्यूज के साथ बने रहे….

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान के साथ ही निकाय चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण शुरू

अल्मोड़ा। नगर निगम समेत पांच निकायों में आगामी 23 जनवरी को चुनाव होने है। जिला …