देहरादून: सरकारी भर्तियों में हुई धांधली पर एसटीएफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। यूकेएसएसएससी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बाद एसटीएफ ने 3 बड़े अफसरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।
एसटीएफ द्वारा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 8 अक्टूबर यानी आज तत्कालीन अध्यक्ष UKSSSC डॉ रघुवीर सिंह रावत, तत्कालीन सचिव UKSSSC मनोहर सिंह कन्याल व तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक UKSSSC राजेंद्र सिंह पोखरिया को गिरफ्तार कर लिया है।
मनोहर सिंह कन्याल वर्तमान में सँयुक्त सचिव लेखा सचिवालय देहरादून के पद पर तैनात है। धामी सरकार की ये बड़ी कार्रवाई है। जिसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं का हक मारने वाले दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएँ पारदर्शी हों। सीएम ने कहा कि यह कार्रवाई इस बात की मिसाल है कि भविष्य में कोई इन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की हिम्मत न कर सके।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News