अल्मोड़ा: जिले में बीते दिनों से हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। जिले के सल्ट विकासखंड के राजस्व क्षेत्र कफल्टा के ग्राम पीपना में मकान गिरने से लछमण सिंह 62 वर्ष पुत्र मूर सिंह की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने किसी तरह बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है।
आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक भनोली, रानीखेत व सोमेश्वर में कुल 10 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसमे 7 भवन तीक्ष्ण तथा 3 भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
इसके अलावा रानीखेत तहसील में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गयी।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
हमसे यूट्यूब पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA
India Bharat News Latest Online Breaking News