हादसे में मृतक के दादा व बहन गंभीर रूप से घायल, इसी दीपावली में खरीदी थी बाइक
देहरादून: राजधानी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 6 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि हादसे में मृतक के दादा व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक देहरादून में थाना सहसपुर क्षेत्र के माजरी निवासी राजेंद्र कश्यप अपने 9 वर्षीय पोती सृष्टि और 6 वर्षीय पोता ऋतिक के साथ बाइक से घर को लौट रहे थे। शिमला बाईपास मार्ग पर शेरपुर पेट्रोल पंप के पास उन्होंने आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक कार के चपेट में आ गई। जिसके बाद बाइक सवार तीनों नीचे गिर गये लेकिन ऋतिक छिटक कर सड़क पर जा गिरा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस दुर्घटना में ऋतिक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में राजेंद्र कश्यप व उनकी पोती सृष्टि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सहसपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस दीपावली में ही उन्होंने बाइक खरीदी थी। जो परिवार के मासूम बच्चे का काल बन गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz
India Bharat News Latest Online Breaking News