Breaking News

छात्र संघ चुनाव 2022: एसएसजे परिसर में ABVP ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का किया ऐलान, इन पर खेला दांव

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना वि​श्वविद्यालय परिसर में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। एबीवीपी ने कृष्ण कुमार नेगी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

एबीवीपी की प्रदेश मंत्री काजल थापा ने पत्र जारी कर कहा कि, ‘सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में होने जा रहे छात्र संघ चुनाव 2022-23 हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कृष्ण कुमार नेगी को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।’

एबीवीपी की बढ़ सकती है मुश्किल

बताते चले कि इस बार एबीवीपी में अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे। जिसमें कृष्ण सिंह नेगी व आशीष जोशी शामिल है। दोनों लंबे समय से एसएसजे ​परिसर में अध्यक्ष पद की तैयारी में जुटे है। वही, एबीवीपी द्वारा कृष्ण नेगी को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के बाद एबीवीपी में अब दो गुट बनते​ दिखाई दे रहे है। एबीवीपी का एक गुट आशीष जोशी के समर्थन में है। जिसका एबीवीपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आशीष जोशी अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते है। हालांकि, उन्होंने इसकी घोषणा नहीं की है।

 

हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/IZeqFp57B2o0g92YKGVoVz

हमसे यूट्यूब पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

शिक्षा विभाग में 32 प्रधानाध्यापकों को मिली पदोन्नति, राजकीय इण्टर काॅलेजों में सम्भालेंगे प्रधानाचार्य की कुर्सी

देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 32 प्रधानाध्यापकों …