इंडिया भारत न्यूज डेस्क: आधा दर्जन घरों में अचानक आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे शामिल है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
मामला उत्तरप्रदेश के कुशीनगर का है। रामकोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव में बुधवार को 6 घरों में अचानक भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
आग की लपटों की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे है। सभी जख्मी लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
हमसे व्हाट्सएप पर जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/
India Bharat News Latest Online Breaking News