अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने चमोली एसटीपी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों की आत्मा की शांति और झुलसे व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा संगठन और सरकार उन परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है।
प्रेस को जारी एक बयान में भाजपा ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटना की गंभीरता को देखते हुए बिना समय गंवाये पीड़ित परिवारों के साथ मिलने गए तथा सरकार द्वारा उनको हर संभव सहायता देने के लिए विश्वास दिलाया।
भाजपा ने विपक्षी पार्टियों द्वारा इस दुखद घटना पर राजनीति करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। कहा कि घटना पर राजनीति करने के बजाय अभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने की आवश्यकता है।
मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक करंट दौड़ गया था, जिससे 20 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए जिनमें से 16 की मौत हो गई थी। मृतकों में उत्तराखंड पुलिस का एक जवान और तीन होमगार्ड भी शामिल थे।
शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, सासंद अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविन्द पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रवि रौतेला, ललित लटवाल, कुन्दन लटवाल, रणजीत सिंह भंडारी, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, प्रकाश भट्ट, कैलाश गुरुरानी, राजेन्द्र बिष्ट, महेश बिष्ट, गोविन्द मटेला, नगध्यक्ष अमित साह, अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, जगत तिवारी, देवाशीष नेगी, राजा खान, राघव जोशी, बीना नयाल, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, लता पान्डे, महेश नयाल, दर्शन रावत, जगत भट्ट, संजय बिष्ट, संजीव जोशी, प्रेम लटवाल, कमल अधिकारी, कन्हैया बिष्ट, सुरेश लोहनी, मंगल रावत, चन्दन बहुगुणा, प्रकाश बिष्ट, नमन गुरुरानी, देवेन्द्र बिष्ट, कमल बिष्ट, विनित बिष्ट, भावना तिवारी, पीयूष कुमार, आशीष कुमार, नरेन्द्र, गिरीश खोलिया आदि ने शोक व्यक्त किया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News