Breaking News

‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ का पहला चरण आज से शुरू, नगरपालिका अध्यक्ष व BJP जिलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया अभियान का शुभारंभ

अल्मोड़ा: जिले में मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 की शुरूआत हो गई है। महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नवजातों को वैक्सीन पिलाई व उनके अभिभावकों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जो बच्चे व गर्भवती महिलाएं टीकाकरण से छूट गए, ऐसे लोगों के लिए यह अभियान काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा वर्कर बेहतरीन काम कर रही है। इस अभियान में भी वह मुस्तैदी के साथ लगी है। उन्होंने इस अभियान के सफलता की कामना की।

‘मिशन इंद्रधनुष 5.0’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर नवजात को वैक्सीन ​पिलाते भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, फोटो इंडिया भारत न्यूज

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसी कारणवश जो गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से छूट जाती है उनके लिए सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 की शुरूआत की गई है। जिलाध्यक्ष बहुगुणा ने कहा कि कोरोना काल मे आशाओं ने बेहतर काम किया है और अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक इस अभियान के तहत छूटे लोगों का टीकाकरण करने की जिम्मेदारी भी आशाओं के ऊपर है। उन्होंने प्रदेश में इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर दीपांकर डेनियल ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों मे आयोजित होगा। जनपद में प्रथम चरण सात से 12 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर व तीसरा चरण 9-14 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।

डॉ. डेनियल ने बताया कि पिछले 20 दिनों में आशा वर्कर द्वारा जिले के सभी 11 विकासखंडो में एक सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान स्याल्दे, ताड़ीखेत समेत अन्य ब्लाकों में कुछ ऐसे बच्चे चिन्हित किए गए है जो किसी कारणवश टीके से छूट गए थे। अभियान के तहत इन बच्चों को शामिल करते हुए अन्य सभी बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रीति पंत, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी इंदर सिंह अल्मियां, सादिया अजमल के अलावा वी.सी.सी.एम., ए.एन.एम. व आशाएं मौजूद रही।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7DiA

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …