अल्मोड़ा: ज़िला बार एसोसिएशन (Bar Association almora) की शनिवार को आम सभा हुई। जिसमें ज़िला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव के लिए चुनाव समिति का गठन किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता भानुप्रकाश तिलारा (Bhanuprakash Tilara) के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें चुनाव समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता कमलेश कुमार, वैभव पांडेय व भगवती प्रसाद पांडेय सदस्य बनाए गए।
बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता शेखर लखचौरा (Advocate Shekhar Lakhchaura) ने की। संचालन भुवन पांडेय ने किया। वही, अधिवक्ता सुनीता पाण्डे, कुन्दन लटवाल, भागवत मेर, भोलाशंकर जोशी, वैभव पाण्डे, मुरली मनोहर भट्ट, नारायण सिंह जीना, सुरेश अगनिहोत्री ने सहयोग दिया।
सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता विभा पाण्डे, रमेश नेगी, आर.सी उपाध्याय, जगत रौतेला, जमन सिंह बिष्ट, महेश सिह परिहार, केवल सती, दीप जोशी, रविन्द्र सिंह बिष्ट, भूपेन्द्र सिंह मियान, देवेश बिष्ट, माधव सिंह जीना, सुनील कुमार, कृष्ण सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह अधिकारी, अनूप कुमार, हरीश लोहनी, जगदीश चन्द तिवारी, संदीप टम्टा, मोहन सिंह, संजय विधार्थी, शंकर कुमार, मनोज सिंह, घनश्याम जोशी, एस.के. पंत, संजय कर्म्याल, इमरोज खान, पंकज लटवाल, रोहित बिष्ट, वंदना कोहली, दिवान सिंह बिष्ट, गोधन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, एच.बी नैनवाल, भाष्कर पाण्डे, नवल जोशी, मुकेश कुमार, विनोद फुुलारा, निर्मल रावत, परन चन्द्र लोहनी, शैफाली, विनोद जोशी, कविन्द्र पंत, भावना जोशी समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News




