अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक आहूत हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक की अध्यक्षता चुनाव समिति के मुख्य संयोजक भानु प्रकाश तिलारा ने किया। बैठक में तय किया गया कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में संपन्न किए जाएंगे। चुनाव तिथि की घोषणा आगामी 28 अगस्त को की जाएगी।
बताते चले कि जिला बार एसोसिएशन में कुल 294 अधिवक्ता पंजीकृत है। जिसमें इस साल 276 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
इस दौरान चुनाव समिति के सदस्य कमलेश कुमार, विमला, संतोष कुमार पंत, त्रिभुवन शर्मा, भगवती प्रसाद पांडे व वैभव पांडे आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News