Breaking News

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, महिला की मौत, दो बच्चों समेत तीन लोग घायल

-खाई में गिरने के बाद पेड़ पर अटकी कार, जांच में जुटी पुलिस 

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे थम नहीं रहे है। सोमवार को मसूरी में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां पर्यटकों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति व दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह हादसा हाथीपाव रोड क्लाउड एंड के पास हुआ। सूचना पर तत्काल मसूरी पुलिस और फायर सर्विस के जवान घटनास्थल पहुंचे। टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन में फंसे कुल चार लोगों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी भिजवाया।

हादसे में घायल महिला रूचि जुनेजा उम्र 40 वर्ष पत्नी मनोज जुनेजा, निवासी ब्लॉक, दिल्ली को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका के पति मनोज जुनेजा पुत्र देशराज उम्र 44 वर्ष, मृदुल पुत्र मनोज जुनेजा उम्र 16 वर्ष और ईशान पुत्र मनोज उम्र 12 वर्ष का उपचार किया जा रहा है।

मसूरी उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. यतेन्द्र सिंह और डॉक्टर खजान सिंह चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना में चार लोगों को अस्पताल लाया गया था। जिसमें जांच के उपरांत महिला मृत पाई गई। वही, अन्य तीन को मामूली चोट आई है। जिनका इलाज किया जा रहा है।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

Check Also

breaking

सल्ट में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामला:: BJP से निष्कासित पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा, अब बढ़ेंगी मुश्किलें

अल्मोड़ा। सल्ट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी भाजपा से निष्कासित …