भीमताल (नैनीताल): एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड मंडल शाखा कुमाऊं (नैनीताल) की पहली आम बैठक हुई। इस दौरान कई बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श व चर्चा की गई।
मंडलीय अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज, भीमताल में आयोजित बैठक में संविधान संशोधन, कोटीकरण, शिथिलीकरण, सुगम से सुगम पारस्परिक स्थानांतरण, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर सम्मानजनक कार्यदायित्व, दिव्यांग कार्मिकों को 4 प्रतिशत आरक्षण के अंतर्गत पदोन्नति का लाभ देने, कार्यालय भवन कि मांग, एडी कार्यालय को हाईकोर्ट कि तर्ज पर हल्द्वानी स्थांनातरित किए जाने, कार्मिकों हेतु संसाधनों एवं प्रशिक्षण आदि प्रस्ताव पारित किए गए।
संचालन मंडलीय सचिव हरजीत सिंह ने किया।
बैठक में मंडलीय उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह मेहता, मंडलीय संयुक्त सचिव हेमचंद्र परगाई, मंडलीय प्रचार मंत्री स्वप्निल खुल्बे, मंडलीय कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरव चंद, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा जितेंद्र सिंह बोरा, इंद्रेश कोरंगा, मिंटू राणा, प्रकाश तड़ागी, कमल चौधरी, चंचल लौशाली, राजेंद्र सिंह राणा, वीरेन्द्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News