अल्मोड़ा: अल्मोड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत बल्टा में भाजपा के ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बल्टा पंचायत समेत आस पास के अन्य गांवों की महिलाओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं, उनके बारे में अवगत कराया गया। लोकसभा में 33% आरक्षण, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को एलपीजी कनेक्शन, पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन आदि की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का आभार जताया।
महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हंसी मेहरा, मंडल प्रभारी तारा जीना, गीता मेहता, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, हितेश भट्ट, पूर्व मंडल बूथ अध्यक्ष अर्जुन मेहता, पूरन मेहता समेत कई महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News
