Breaking News

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): नगर व्यापार मंडल के चुनाव से पहले घमासान शुरू, बगावत में उतरे कई व्यापारी, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई के चुनाव से पहले ही घमासान शुरू हो गया है। मांस व्यवसाईयों व सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सदस्य न बनाए जाने के निर्णय से व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारी समेत कई व्यापारी बगावत में उतर आए है। बकायदा व्यापारियों ने मनमाने ढंग से चुनाव कराने पर नया व्यापार मंडल खड़ा करने की बात कही है।

सांस्कृतिक नगरी में व्यापारी राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को नंदादेवी मंदिर प्रांगण में व्यापार मंडल के पूर्व पदाधिकारियों समेत कई व्यापारियों ने आकस्मिक बैठक की। जिसमें दो दर्जन से अधिक व्यापारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में व्यापारियों ने प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की वर्तमान चुनाव संचालक समिति के निर्णय पर ऐतराज जताते हुए विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी की।

 

ये भी पढ़ें

नगर व्यापार मंडल के चुनाव के लिए शुरू होगा सदस्यता अभियान, ये व्यापारी नहीं ले सकेंगे चुनाव में हिस्सा

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की वर्तमान चुनाव संचालक समिति व कुछ व्यापारी नेताओं द्वारा तानाशाही व मनमाने ढंग से चुनाव कराने की कोशिश की जा रही है और व्यापारियों को जोड़ने के बजाय तोड़ने की नीति पर काम किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब से व्यापार मंडल के चुनाव हुए है सभी व्यापारियों को व्यापार मंडल में शामिल किया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि चुनाव संचालक समिति व जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी यह बताए कि क्या किसी विद्वेष की भावना या फिर व्यक्ति विशेष के कारण यह कदम उठा रहे हैं या फिर किसी अन्य वजह से मांस व्यवसाईयों व सस्ता गल्ला विक्रेताओं को व्यापार मंडल में शामिल नहीं किया जा रहा है? व्यापार मंडल व चुनाव संचालक समिति इसकी वजह स्पष्ट करें। इस दौरान कई व्यापारियों ने कहा कि व्यापार मंडल का यही रूख रहा तो वह अपनी सदस्यता भी रद्द करवाएंगे।

चुनाव संचालक समिति व व्यापार मंडल के निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए व्यापारियों ने कहा कि शीघ्र यह निर्णय वापस नहीं लिया तो उन्हें इसके दूरगामी परिणाम भुगतने होंगे। जल्द नया व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा और सदस्यता अभियान शुरू कर चुनाव कराये जाएंगे। जिसमें हर स्तर के व्यापारी को जोड़ा जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता दिनेश गोयल तथा संचालन संजय साह रिक्खू ने किया।

इस दौरान अजीत सिह कार्की, व्यापार मंडल संगठन मंत्री परवेज सिद्धकी, जिलाध्यक्ष देवभूमि व्यापार मंडल मनोज वर्मा, महामंत्री देवभूमि व्यापार मण्डल युसुफ तिवारी, पूर्व संयुक्त महामंत्री अभय साह, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजय साह, पूर्व अध्यक्ष व्यापार मण्डल दिनेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष मनोज बिष्ट, पूर्व महासचिव नगर व्यापार मंडल मनोज सिंह पवार, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, सुरेश सांगा, मनीष मल्होत्रा, अख्तर हुसैन, अर्जुन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, पंकज कपिल, अनिल साह, बिशन सिंह बिष्ट, अनुप साह, केसर खन्नी, लावण्य पंत, आशुतोष पवार, शिवराज मेहर समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

 

हमसे whatsapp पर जुड़े

हमसे youtube पर जुड़ें

https://youtube.com/channel/UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di

 

Check Also

अल्मोड़ा पहुंचे निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले मामले में कही यह बड़ी बात

अल्मोड़ा: निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने कहा कि एलटी संवर्ग के शिक्षकों …

preload imagepreload image
15:32