Breaking News

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्य बाजार में चलाया सदस्यता अभियान, 500 से अधिक व्यापारियों को दिलाई सदस्यता

 

अल्मोड़ाः देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारणी के चुनाव से पहले सदस्यता अभियान जोरों पर है। इसी क्रम में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 512 व्यापारियों ने सदस्यता ली।

सदस्यता अभियान के तहत आज मुख्य बाजार में चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, खजांची बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पलटन बाजार तक 512 व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

 

 

सदस्यता अभियान के साथ ही देवभूमि व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने मुख्य बाजार के व्यापारियों से व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को जाना और उन समस्याओं के समाधान के लिए वरिष्ठ व युवा व्यापारियों से सुझाव भी मांगे। मुख्य बाजार के व्यापारियों ने देवभूमि की इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने पर खुशी जाहिर की।

सदस्यता अभियान के तहत आज सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी, हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, अतुल साह, संजय साह रिक्खू, अभय साह, विनीत बिष्ट, दिनेश मठपाल, भीमा पवार, रोहित साह, कमल बिष्ट, शहनवाज अंसारी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, अमन अंसारी, सुमीत सोनकर, सुमीत गुप्ता, सुमीत साह, दीप चंद्र जोशी, संजय बिष्ट, रहमान खान, सार्थक साह, राहुल गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …