अल्मोड़ा: देवभूमि उधोग व्यापार मण्डल की नगर इकाई के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि देवभूमि नगर व्यापार मण्डल इकाई की चुनाव प्रक्रिया माँ नन्दादेवी मन्दिर परिसर के गीता भवन में चुनाव कार्यालय संचालित किया जायेगा।
नगर इकाई के छह पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं उपसचिव पदों के लिए चुनाव कराए जायेंगे।12 फरवरी को नामांकन पत्र फार्म बिक्री, 13 फरवरी को नामांकन पत्र जमा, 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जाँच, 15 फरवरी को प्रत्याशी नाम वापसी, 16 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जायेगा। जबकि 25 फरवरी रविवार को मतदान होगा।
जोशी ने बताया कि नामांकन फार्म बिक्री, नामांकन पत्र जमा करने, नामांकन पत्र जाँच, प्रत्याशी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवाटंन का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। और मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। 25 फरवरी को ही 3 बजे से मतगणना आरम्भ होगी एवं परिणाम शाम साढ़े 6 बजे तक घोषित होगा।
जोशी ने कहा कि देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल के नगर इकाई चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए यूसूफ तिवारी एवं विनीत बिष्ट को सह निर्वाचन अधिकारी मनोनीत किया गया। और साथ ही साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए 35 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें अनुभवी व्यापारियों के साथ युवा एवं महिलाओं का चयन करके जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
चुनाव संचालन समिति में वरिष्ठ व्यापारी दिनेश गोयल, हरेन्द्र वर्मा, दीप लाल साह, अनूप गुप्ता, दीप चन्द्र जोशी, कमल गुप्ता, मनोज वर्मा, तरूण धवन, अतुल साह, जिया उर रहमान, अनिल वर्मा, मनोज पटवा, मनोज सिंह पवार, हिमांशु काण्डपाल, नरेन्द्र लाल वर्मा, दिनेश मठपाल, लावण्य पन्त, कमल बिष्ट, अभय साह, अरूण वर्मा, संजय अग्रवाल, गणेश जोशी, दिनेश जोशी, मनोज तिवारी, मोहन सिंह कनवाल, गोविन्द बिष्ट, दीपक कुमार, विनय वर्मा, चन्द्रा रावत, गीता काण्डपाल, उमा जोशी, गीता जोशी, धर्मवीर आर्य, विकास कन्नॊजिया आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
त्रिलोचन जोशी ने बताया कि देवभूमि उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष हुकूम सिंह कुंवर नगर इकाई के चुनाव की निष्पक्ष निगरानी के लिए शीघ्र ही चुनाव पर्यवेक्षक एवं चुनाव प्रभारी के नामों की घोषणा करेंगे।
हमसे whatsapp पर जुड़े
हमसे youtube पर जुड़ें
https://youtube.com/channel/ UCq06PwZX3iPFsdjaIam7Di
India Bharat News Latest Online Breaking News






