Breaking News

जल जीवन मिशन योजना का लाभ नहीं मिला तो जल निगम के अधिकारियों का करेंगे घेरावः गैलाकोटी

 

अल्मोड़ाः प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व गा्रमसभा सरकार की आली के ग्राम प्रधान धीरेंद्र गैलाकोटी ने जल निगम के अधिकारियों पर सरकार की आली गांव को जल जीवन मिशन योजना सें वंचित रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिला तो जल निगम के अधिकारियों का घेराव करने के साथ ही आंदोलन किया जाएगा।

 

 

गैलाकोटी ने कहा कि जहां एक ओर आज गांव-गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन दिए जा रहे है वही, अधिकारियों की उदासीनता के चलते नगर से लगे सरकार की आली गांव के लोगों को आज तक योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

गैलाकोटी ने कहा कि सरकार की आली गांव के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो डीपीआर बनाई गई थी, जल निगम द्वारा उसका पुनर्गठन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शिकायत की है। अगर विभाग का यही रवैया रहा और ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं हुई तो जल निगम के अधिकारियो का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

 

Check Also

traffic diverted

Kainchi Dham Mela:: अल्मोड़ा पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान, 13 से 16 जून तक लागू रहेंगे नियम

अल्मोड़ा: कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध बाबा नीब करौरी आश्रम के आगामी 15 जून को होने …