अल्मोड़ा: अल्मोड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति की करतूतों से तंग आकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। महिला ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति व एक महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सुंदरपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने महिला थाना में तहरीर सौंपी है। पुलिस की गई शिकायत में महिला ने कहा कि 2008 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चें हैं। अपने बच्चों के साथ वो लोग दिल्ली में रहते थे। लेकिन कुछ समय से उसके पति के एक महिला के साथ अवैध संबंध चल रहे है। महिला अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला द्वारा उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस ने पारिवारिक काउंसिलिंग के लिए पति को थाना बुलाया तो वह नहीं आया। पीड़िता की तहरीर पर पति व महिला के खिलाफ धारा 323, 504, 506 व 498-ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
India Bharat News Latest Online Breaking News

