Breaking News
base hospital almora
base hospital almora

अल्मोड़ा:: महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

अल्मोड़ा: अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल में जांच करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस व अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कठपुड़िया कुरचौन, थाना अल्मोड़ा निवासी 48 वर्षीय राधा देवी पत्नी किशोरी लाल की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई परिजन महिला को शाम करीब 3 बजे बेस अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल डॉ. अशोक ने बताया कि महिला के परिजन जिस समय उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब महिला की मौत हो चुकी थी।

चौकी प्रभारी धारानौला दिनेश परिहार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार यानि कल पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Check Also

स्कूल में विज्ञान विषय के प्रवक्ता नहीं, जूनियर हाईस्कूल के भवन में चल रहा इंटर कॉलेज… विभिन्न समस्याओं को लेकर CEO से मिला शिष्टमंडल

  अल्मोड़ा: ताकुला विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सुनौली की समस्याओं को लेकर मंगलवार को …