Breaking News
breaking
breaking news logo

बिग ब्रेकिंग: वनाग्नि की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोगों की मौत्, 4 लोग बुरी तरह झुलसे

अल्मोड़ा: बिनसर सेंचुरी में एक बड़ा हादसा हो गया। जंगल की आग की चपेट में आने से फारेस्ट गार्ड समेत 4 लोग जिंदा जल गए। चारों की मौत हो चुकी है। डीएफओ सिविल सोयम प्रभाग ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने घटना की पुष्टि की है।

वही, ड्राइवर समेत 4 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए है। जिन्हें बेस अस्पताल लाया गया है। आग की चपेट में आने से वन विभाग का बोलेरो वाहन स्वाहा हो गया।

Check Also

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक का शुद्ध लाभ बढ़कर 10 करोड़ रुपये के पार, 3 नई शाखाएं खोलेगा बैंक

अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की 53 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक एक होटल सभागार …